जार्ज फ़र्नान्डिस व वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत पद्मविभूषण

पटना ( द न्यूज़)। केंद्र सरकार ने इस बार बिहार से सम्बद्ध रखने वाले 7 गणमान्य लोगों को पद्मविभूषण समेत पद्म सम्मान से नवाजा है। जार्ज फ़र्नान्डिस के साथ प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरूण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की… मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं…. मुख्यमंत्री ने प्रख्यात राजनीतिज्ञ स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरूण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं प्रख्यात गणितज्ञ स्व वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने बिहार के सुजय कुमार गुहा, विमल कुमार जैन, डॉ शांति राय, श्रीमती शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं रामजी सिंह को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी पद्म सम्मान पाने वालों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *