पटना। द न्यूज़। जिस तरह महिला खिलाड़िओं ने यूपी से भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है उससे भाजपा के आचरण पर बट्टा लगा है। जल्द से जल्द न्याय दिलाकर इससे नमो हि उबार सकते हैँ। देश के इतिहास में पहली ऐसी घटना है जहां एक स्वर में महिला खिलाड़ी बड़ी संख्या में अपने चीरहरण के दोषी को दण्डित करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही हैँ। पर तीन दिन बीतने के बाद भी मंथन चल रहा है। ये सभी ऐसी महिला खिलाड़ी हैँ जिन्होंने राष्ट्रीय खेल में पादक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कई देशों को कुश्ती में पटखनी दिया है। लेकिन अपने देश में रामराज के ‘सिपाही ने उन्हें चीरहरण किया। महिला खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर छाती पीट रही हैँ । कोई कृष्ण बनकर उन्हें न्याय दिलाये। कोई राम बनकर रावण से भी जघन्य आचरण करने वाले पापी को सजा दिलाये पर रामराज का दम्भ भरने वाले नेता मौन हैँ। महिला कुश्ती में कई राष्ट्रीय पादक जितने वाली विनेश फोगट ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला कुश्ती खिलाड़िओं का यौन शोषण का आरोप लगाया है लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं।
प्रश्न यह उठता है कि यदि कोई लड़की इतना बड़ा आरोप लगा रही है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं। कानून सबके लिए बराबर है। सबसे पहले सरकार को यह नियम बनाना चाहिए कि कोई भी नेता खेल संघ से सरोकार नहीं रखेगा। बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैँ। आखिर किस हैसियत से कोई नेता महिला खिलाड़ी टीम का अध्यक्ष हो सकता है।