बिहार के मठ मंदिरों में नमो नमो, नये अंदाज में इस बार मनेगा पीएम का जन्मदिन

पटना। द न्यूज़।बिहार इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर मिसाल पेश करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आगामी 17 सितंबर को बिहार के मठ मंदिरों में दीपोत्सव के रूप में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में सभी 38 जिला के मठ मंदिरों के प्रमुखों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें इसकी तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर राज्य के प्रमुख मठ मंदिर धर्मशाला आदि में दीपोत्सव सतनारायण पूजा हनुमान चालीसा पाठ कबीर वाणी पाठ गरीब बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण प्रसाद वितरण सहित आदि सामाजिक कार्य करने के लिए मठ मंदिर प्रमुखों को प्रोत्साहित किया गया। इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि इस बार बिहार में धार्मिक आस्था, जनसेवा और युवा सहभागिता से जोड़कर मनाने की तैयारी है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को “सेवा और संकल्प दिवस” के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इसके तहत राज्य के मठ-मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना की अपील की जायेगी। वहीं युवाओं से इस अवसर पर किसी एक सामाजिक सेवा कार्य को अपनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया है।

प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि सभी मठ मंदिरों से आग्रह है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सेवा, साधना और संकल्प का अवसर बनाया जाए। बिहार के मठ-मंदिरों में महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड पाठ, विशेष पूजा अथवा सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जा सकती है। साथ ही मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाए।इस अभियान में युवाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत “एक युवा–एक सेवा संकल्प” की भावना के साथ युवाओं से रक्तदान, जरूरतमंदों को भोजन, वृद्धजनों की सहायता, पौधारोपण, मंदिर परिसर की स्वच्छता, गरीब बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों की सहायता जैसे कार्य करने की अपील की गई।
प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को केवल एक दिन के उत्सव के तौर पर देखने के बजाय इसे समाज के लिए कुछ करने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मनाएं। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचोल, डॉ आनंद कुमार, दयानंद कुमार, बाबा हरिहर नाथ मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश,पंचरूपी हनुमान मंदिर बेली रोड के सचिव मोहित प्रकाश, कबीरपंथी मठ पातेपुर वैशाली के अमित गोस्वामी, धनौती बड़ी मठ सिवान के महंत आमोद गोस्वामी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हुलासगंज श्री राम लाल ठाकुरबारी सरौती के हरेरामाचार्य जी महाराज, सिंघेश्वर मंदिर न्यास समिति सिंहेश्वर मधेपुरा के सदस्य बिगम कुमार सिंह, जस्ट गौर नाथ मंदिर अमरपुर बांका के पंकज सिंह, बाबा गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर रतनपुर जाले दरभंगा के डॉक्टर रामप्रवेश ठाकुर, शिव नारायण ठाकुर, संजीव कुमार चौधरी, सतीश कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, राम जानकी ठाकुरबाड़ी त्रिमोहन भागलपुर के महंत जितेंद्र नारायणसिंह, मां बंद दुर्गा मंदिर न्यास समिति सुपौल के अमन कुमार, सुंदरी मठ न्यास समिति एरिया के नरेंद्र प्रसाद सिंह, बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर देवकली धाम शिवहर के संदीप भारती, अनिल भारती, सुरेश चंद्र भारती, राजन भारती सहित सभी 38 जिले से मठ मंदिरों के महंत, अध्यक्ष,व न्यास समिति के सदस्य मौजूद रहे।