पटना। द न्यूज़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम हुआ। यहां 24 घंटे के अखंड हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया।इस अखंड कीर्तन की शुरुआत बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एवं भगवान की आरती संपन्न की।
आज बिहार राज धार्मिक न्यास पर्षद के अंतर्गत सभी मठ मंदिरों में जन्माष्टमी पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और हम सभी मठ और मंदिरों के सम्मानित महंत एवं सभी न्यास समिति के सदस्यों को जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामना देते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस तरह के अखंड कीर्तन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भाव का संचार होता है। सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अखंड कीर्तन अगले 24 घंटों तक अनवरत जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।