रिलायंस जियो की बादशाहत बरकरार
ट्राई यानी टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो की बादशाहत बरकरार है। ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो ग्राहक बेस बढ़ाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ढाई साल पहले टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार इंट्री करनेवाली रिलायंस जियो नंबर डेटा प्रोवाइडर होने के साथ साथ ग्राहकों की संख्या के मामले में भी पहली पसंद बनता जा रहा है। यह रिलायन्स का अधिकृत बयान है।
31 अक्टूबर 2018 की तक के ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार-झारखंड में रिलायंस जिओ ने 837649 नए उपभोक्ताओं को जोड़ा है। सितम्बर 2018 तक रिलायंस जियो की ग्राहक संख्या 17780229 थी जो 31 अक्टूबर 2018 तक बढ़कर 18617878 हो गयी है।
इस अवधि में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने 50189 नए उपभोक्ताओं को जोड़कर बिहार सर्किल में दूसरा मुकाम हासिल किया है। सितम्बर 2018 तक सर्किल में बीएसएनएल की ग्राहक संख्या 4724672 थी जो 31 अक्टूबर तक बढ़कर 4774861 तक जा पहुँची है।
वोडाफोन-आइडिया को विलय के वाबजूद इस अवधि में 812454 उपभोक्ताओं से हाथ धोना पड़ा है। सितम्बर 2018 तक बिहार सर्किल में वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की संख्या 25036871 थी जो 31 अक्टूबर 2018 को घटकर 24224417 रह गयी है।
उपभोक्ताओं के मामले भारती एयरटेल का नंबर वन खिताब तेजी से दूर जाता नजर आ रहा है। ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि 31 अक्टूबर 2018 तक कंपनी ने 116585 ग्राहक खोये हैं। सितम्बर 2018 तक सर्किल में एयरटेल के 39593326 उपभोक्ता थे जो अक्टूबर 2018 तक घटकर 39476741 रह गए हैं।
कुल मिलाकर रिलायंस जियो और बीएसएनल मोबाइल उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहे हैं जबकि वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल से ग्राहकों का रुझान तेजी से घट रहा है।
