लालू ने जारी किया नये पदाधिकारियों की सूची। तो क्या है नीतीश की मंशा! सूची में नीतीश के वोटबैंक के नेता!

पटना। द न्यूज़। बिहार में वोट बैंक को देखकर राजद ने गोटियां बिठानी शुरु कर दी है। लेकिन दिलचस्प बात है कि राजद ने यादव व मुस्लिमों के साथ इस बार कुर्मी व कुशवाहा का खास ख्याल रखा है। कुर्मी व कुशवाहा नीतीश कुमार के खास हुआ करते हैँ पर राजद ने इसबार ऐसे समाज को बड़ी संख्या में पदाधिकारी नियुक्त किया है। राजद के इस रणनीति से खासा बल मिलता है कि कहीं जदयू पुरी तरह राजद का न हो जाये। जिस तरह नीतीश कुमार अपने साथ तेजस्वी को एक घर से दूसरे घर घुमा रहे हैं उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि नीतीश अपनी पार्टी की कुंजी कहीं तेजस्वी यादव को न दे दें । बहरहाल, राजनीतिक भूल भूलैया का खेल चल रहा है। लेकिन जदयू के कार्यकर्ता इस पूरे खेल पर नजर रखे हुए हैं। कहीं ऐसा न हो कि नीतीश बाहर अपने मिशन पर दौड़ लगाए और यहाँ बिहार में उनके ‘घर’ में सेंधमारी हो जाये। फिलहाल राजद की नये जिलाध्यक्षों/पदाधिकारियों की सूची गौर से देखिये।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने निम्नलिखित को प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है जो इस प्रकार है:-
प्रदेश प्रधान महासचिव,:- रणविजय साहू विधायक
प्रदेश उपाध्यक्ष क्रमश:- डाॅ तनवीर हसन पूर्व विधान पार्षद, वृषिण पटेल पूर्व मंत्री, अशोक कुमार सिंह पूर्व मंत्री, शिवचन्द्र राम पूर्व मंत्री, सुरेश पासवान पूर्व मंत्री, श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, डाॅ0 विनोद कुमार यादवेन्दु पूर्व विधायक, सिपाही लाल महतो, डाॅ0 अनिल सहनी पूर्व विधायक, सीताशरण बिन्द, मो0 मुजफ्फर हुसैन राही, राजेश कुमार मांझी पूर्व सांसद, भूदेव चैधरी विधायक, विश्वमोहन कुमार मंडल पूर्व सांसद, गणेश भारती पूर्व विधान पार्षद, श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, लाल दास राय पूर्व विधान पार्षद, श्रीमती मधु मंजरी।
प्रदेश कोषाध्यक्ष:- मो काॅमरान
इनके अलावा युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा श्रीमती रीतू जायसवाल एवं छात्र राजद के अध्यक्ष गगन कुमार को मनोनीत किया गया है।
इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।