धूम धाम से मना सावन महोत्सव। नये अंदाज में दिखीं महिलाएं

पटना। सावन के इस महीना में एक तरफ देवघर में महादेव को जल चढ़ाने को लेकर उत्साह है वहीं महिलाएं भी अपने अंदाज में सावन महीना का स्वागत कर रही हैं। वास्तु विहार फेज तीन के A और B ब्लॉक की महिलाओं ने बड़े उल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाएं हरी हरी साड़ियां और हरी हरी चुड़ियाँ पहनकर बिंदास अंदाज में सावन महोत्सव मनाई। इस सावन महोत्सव की चर्चा दूर दराज के अपार्टमेंट में है।