पटना ( द न्यूज़)। बिहार में कोरोना /कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। शुक्रवार से सिवान के 2 और मामले सामने आए। महत्वपूर्ण है कि बिहार सरकार अब कोरोना मरीजों की सूचना देने में काफी पारदर्शी हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव रिपोर्ट को समय समय पर अपडेट करते रहते हैं। ज्ञात हो कि शाम को कुछ नई सूचना की उम्मीद है। लेकिन ऐसी स्थिति में बिहारवासियों को धैर्य रखने की जरूरत है। किट आने के बाद अब जल्द जल्द जांच हो रही है और नए केस का खुलासा हो रहा है। 60 की संख्या में अकेले सिवान से सबसे अधिक मरीज हैं जिनका लिंक खारी देश से आये मरीज से है। बिहार के 60 मरीजों में सबसे अधिक सिवान के 29 हैं। 673 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।