अपडेट। बिहार में अब 1326 कोरोना के पॉजिटिव मरीज

पटना ( द न्यूज़)। बिहार में कोरोना के 1326 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। प्रवासी मजदूरों के आने के बाद लगातार संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल जाँच की संख्या 45,792 है| 24 घंटे में 22 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं| अब तक कुल 475 लोग स्वस्थ हुये हैं। स्वस्थ लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है| उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 38 जिलों में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 710 एक्टिव मामले हैं जिसमे से 47 मरीज कोविड- 19 हेतु डेडिकेटेड अस्पतालों में जबकि 663 मरीज जिला स्तर पर बने कोविड केयर सेंटर में इलाजरत हैं| अब तक कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है| क्वारंटाइन सेंटर पर सैंपल लेकर लगातार जांच की जा रही है| श्री सिंह ने कहा कि प्रवासी व्यक्तियों की प्रमुखता से जांच की जा रही है| बाहर से आनेवाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है जिसके कारण कोरोना संक्रमण के औसत प्रतिशत में वृद्दि दर्ज हुई है| क्वारंटाइन कैंप पर प्रवासी व्यक्तियों का सैंपल टेस्ट लिया जा रहा है| प्रवासी व्यक्तियों की कल 2066 सैंपल की जांच की गई जिसमे से 99 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है|