अपडेट। बिहार में 1442 कोरोना पॉजिटिव मरीज

पटना ( द न्यूज़)। बिहार में 1442 कोरोना के पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। जैसे जैसे बिहार के बाहर फंसे प्रवासी लोगों की संख्या प्रदेश में बढ़ रही है वैसे वैसे यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अगले एक सप्ताह में बिहार में 8 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर आयेंगें। लिहाजा भारी संख्या में यहां कोरोना केस में वृद्धि होने की आशंका है।