शिक्षा व स्वास्थ्य को मिलेगी ताकत। आ रहे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

पटना ( द न्यूज़)। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज सुबह 11. 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं और सायं 5 बजे तक शिक्षा व स्वास्थ्य के चार कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगें। बिहार में शिक्षा व स्वास्थ्य सेक्टर को इससे हौसला मिलेगा।

श्री नायडू सबसे पहले पटना विश्वविद्यालय के पुस्तकालय जाएंगे। पुस्तकालय का भ्रमण करेंगे। पुस्तकालय का शताब्दी समारोह में रहा है।

पटना के साइंस कॉलेज में आयोजित समारोह में वह 12 बजे 2.30 बजे रहेंगें। उसके बाद वह कंकड़बाग में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन के लिए करीब 3 बजे पहुंच जाएंगे।

कैंसर असप्तालकार्यक्रम के बाद वह 4 बजे गर्दनीबाग हाई स्कूल के शताब्दी समारोह में भाग लेने आ जाएंगे।

सायं 5. 13 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।