3 मार्च की गांधी मैदान में होने वाली संकल्प रैली के नाम एक बड़ा खिताब जोड़ने के लिए भाजपा ने सारी ताकत झोंक दी है। भाजपा का हर वरिष्ठ व कनिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के हर क्षेत्र में दौरा कर गांधी मैदान में आने के लिए जनता को समहर निमंत्रण दे दिया है।
इस अभियान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांधी मैदान की सभा को यादगार बनाने के लिए एड़ी चोटी एक लगा दी है। तैयारी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए लगातार गांधी मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है। ये दोनों नेता पीएम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुड बुक में हैं।