यशवंत सिन्हा ने तैयार किया तीसरे मोर्चा का कुनबा, कहा इस बार बदले बिहार। 27 को घोषणा

पटना ( द न्यूज़)। बिहार में तीसरे मोर्चे का अलख जगाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा पिछले 10 दिनों से पटना में डेरा डाले हैं। इन 10 दिनों वह कई नेताओं से मिले हैं। कई छोटी पार्टियों की सुने हैं। समाज के कई समूह से मंत्रणा किये हैं। पूरी तैयारी के बाद वह 27 जून 2020 को पटना में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इस कांफ्रेंस में वह खुलासा करेंगे कि तीसरा मोर्चा का स्वरूप क्या होगा। स्लोगन है, इस बार बदले बिहार। जानकारी के मुताबिक जीतनराम मांझी, पप्पू यादव, डॉ सत्यानंद शर्मा, नागमणि, देवेंद्र यादव व शरद यादव तीसरा मोर्चा के हिस्सा हो सकते हैं।