यशवंत सिन्हा ने तैयार किया बिहार में नया मोर्चा। चुनाव मैदान में कूदेगा मोर्चा

पटना ( द न्यूज़)। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज बिहार में नया मोर्चा खड़ा करने का एलान कर दिया है। फिलहाल इस नए मोर्चे का कोई नाम नहीं दिया गया है पर यह जरूर कहा गया गया कि बिहार में यह मोर्चा नया शक्तिकेन्द्र होगा जो बिहारवासियों को मौजूदा नीतीश सरकार से बेहतर विकल्प देगा। कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बिहार गरीब से गरीब हुआ है। हर क्षेत्र में बिहार निचले पदान पर पहुंच गया है। बिहार को आगे ले जाने के लिए मौजूद सरकार को बदलना होगा। इस कफ्या में उनका मोर्चा मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा। श्री सिंहा ने आज पूर्व केंद्रीय मंटी नागमणि, देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्र नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, लोजपा सेक्युलर नेता सत्यानंद शर्मा व अनिल पासवान की मौजूदगी में नया मोर्चा खड़ा करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल ये सभी नेता व उनकी पार्टियां उनके साथ हैं। आने वाले समय मे और कई नेता उनकी मुहिम से जुड़ेंगे। कई लोगों की उनसे बात हुई है जो यहां नहीं हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि वे अब हर सप्ताह तथ्यों के साथ सरकार के खिलाफ फैक्ट्स सीट लायेंगें।