भ्रष्टाचार के बाद अब पारिवारिक कलह में ज़बह लालू की राजनीति!

पटना ( द न्यूज़)। भ्रष्टाचार के आरोप में लालू परिवार पहले से पीस रहा है। चारा घोटाले ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल में पहुंचाया। भ्रष्टाचार के अन्य कई मामले को लेकर परिवार के अधिकतर सदस्यों पर केस दर्ज है। आयकर विभाग व ईडी ने लालू परिवार की कई सम्पतियों को कब्जा कर लिया है। तेजस्वी पर भी सीबीआई का केस है। भ्रस्टाचार के कारण राजद से सत्ता छीन गयी। तेजस्वी व तेजप्रताप सत्ता से बेदखल हो गए। ये तब हुआ जब इनके पिता लालू यादव चारा घोटाला में सजा काट चुके थे और फिलहाल सजा काट रहे हैं। ये दुर्दिन नहीं तो क्या है। भ्रष्टाचार के बाद अब लालू परिवार नई समस्याओं में घिर गया है। लालू की पुतोहु ऐश्वर्या राय ने अपने ऊपर प्रताड़ना के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री व अपनी सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया ही। ऐश्वर्या के मुताबिक कल राबड़ी देवी ने उसके बाल खींचकर ढकेल दिया। फिर घर के दरवाजे के बाहर फेकवां दिया। ऐश्वर्या के दादा दरोगा प्रसाद भी बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐश्वर्या विलाप कर रही है। आंसू बहा रही है। कहती है जब राबड़ी और उनके बेटों को एक यादव लड़की पर ताहम नहीं है तो उन्हें बिहार के यादवों का कैसे ख्याल रहेगा। पूरा ढ़ोंग रच जा रहा है। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय भी अब आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *