पाटलिपुत्र की धरती पर फिर स्वर्णयुग! राष्ट्रवादियों के मंत्र से गूंजेगा पूरा देश। 21 को ‘ब्राह्मण विमर्श’ में यही वाणी, समाज व राष्ट्र निर्माण में ब्रह्मजन ने दी सबसे अधिक कुर्बानी

पटना ( द न्यूज़)। बिहार से फिर स्वर्णयुग की नींव पड़ने जा रही है। राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण एकजुट होकर ब्राह्मणों के प्रति उन सारी भ्रांतियों, दुष्प्रचार और कुत्सित एजेंडे को ध्वस्त करेंगे। देश विदेश के ब्राह्मण 21 दिसंबर को पाटलिपुत्र की धरती पर पधार रहे हैं। पूरे विश्व मे अपनी लोहा मनवाने वाले ब्राह्मण बताएंगे कि खून पसीने से इस राष्ट्र को हमने सींचा है। हमने आदर्श समाज का निर्माण किया है पर कुछ लोग देश तोड़ने के लिए ब्राह्मण समाज को लगातार टारगेट कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज अब दुष्प्रचार को नहीं सहेगा। वैदिक काल, उत्तर वैदिक काल, मौर्य काल या गुप्त काल ब्राह्मणों ने भारतवर्ष को स्वर्णयुग बनाने का काम किया। समाज को एकसूत्र में बांधने का काम ब्राह्मणों ने किया। ब्राह्मणों के मार्ग सनातन धर्म को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया पर अभियान चलाने वाले वाले मरणासन तक पहुंच गए। आज जो बिहार स्थापित है इस बिहार को स्थापित करने में विष्णुगुप्त चाणक्य का योगदान है। सिकंदर मगध साम्राज्य पर खूंटा गाड़ने वाला ही था कि चाणक्य ने जनपदों को एकजुट कर सिकंदर की सेना को मगध में घुसने नहीं दिया। स्वतंत्रता संग्राम की बारी आई तो मंगल पांडेय ने सबसे पहले अंग्रेजों से लोहा लिया। स्वतंत्रता संग्राम का विगुल उसी मंगल पांडेय ने फूंका, जिसके बदौलत हम सभी आजाद भारत में सांस ले रहे है। ब्राह्मण अब सहेंगे नहीं। याचना नहीं अब रण होगा उन दुष्प्रचारियों के खिलाफ। ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष जेएन त्रिवेदी के सौजन्य से 21 दिसंबर को ब्राह्मण विमर्श आयोजित होने जा रहा है। ब्राह्मण बताएंगे कि उनका देश समाज मे महत्वपूर्ण योगदान है। हम पर छींटाकशी नहीं करें।Live telecast of Brahman Vimarsh on 21 st December at
Sahara Samay
Bihar& Jharkhand channel. you can also watch this in any part of country or abroad in Air Tel 340,
MX Player,JIO TV,GTPL 265 and
MANTHAN 42. Entry on invitation letter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *