जदयू के पोस्टर के बाद अब शुरू होने जा रहा है भाजपा का चुनावी ‘संग्राम’। आज बनेगी 370 को लेकर बिहार की रणनीति

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में धारा 370 पर कार्यशाला

पटना ( द न्यूज़)। भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव की पटकथा लिखनी शुरू कर दी है। क्यूं करे विचार ठीके हैं नीतीश कुमार के बैनर सार्वजनिक होने के बाद भाजपा 370 धारा हटाये जाने को लेकर जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। बिहार में इसकी कमान विधायक व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को थमाई गयी है। यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में 11 सितंबर को 370 को लेकर कार्यशाला लगेगी जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। भाजपा के नेता पदयात्रा कर बताएंगें कि आखिर जम्मू कश्मीर से 370 हटाना क्यूं जरूरी था। जदयू ने 370 हटाने का विरोध किया था। ऐसे में भाजपा व जदयू के तालमेल की परीक्षा भी होगी। हालांकि भाजपा व जदयू दोनों जानते हैं कि चुनाव में दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। लेकिन भाजपा कब तक बिहार में छोटे भाई की भूमिका में रहगी।

370 पर जनजागरण एवं जनसंपर्क यात्रा की रूपरेखा तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि 30सितम्बर, 2019 तक भाजपा 370 धारा को लेकर राष्ट्रव्यापी जनजागरुकता अभियान चला रही है। बिहार में इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी एवं प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा को बनाया गया है। 370 धारा पर जनजागरण अभियान की कार्यशाला बिहार भाजपा मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी जिसमें इस कार्यक्रम के लिए बनाये गए सभी जिला एवं विधानसभा के संयोजक एवं सह संयोजक भाग लेंगे। पिछले दिनों भाजपा की टीम कोलकत्ता मिशन पर गयी थी।

कार्यशाला में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमति सुधा यादव पटना पहुँच रही हैं जिन्हें सेवा सप्ताह एवं 370 धारा जन जागरुकता अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

ज्ञात ही कि बिहार भाजपा मुख्यालय में 11सितम्बर को दो राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। पहली कार्यशाला: सेवा सप्ताह के रूप में मनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17सितंबर के समय को पूर्व की भाँति सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जायगा। इस वर्ष 14सितंबर से 20सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जायगा। सेवा सप्ताह के लिए बिहार भाजपा महामंत्री सुशील चौधरी और प्रमोद चंद्रवंशी को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। सेवा सप्ताह की कार्यशाला बिहार भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी जिसमें सेवा सप्ताह के लिए बनाये गए सभी जिला संयोजक एवं सह संयोजक भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *