ये क्या से क्या हो गया….ऋषि भी चिरनिद्रा में

मुम्बई ( द न्यूज़)। कल इरफान.. आज ऋषि कपूर चल बसे।आखिर क्या हो गया है इस देश को। कैसी मनहूस घड़ी आयी है। एक तरफ देश में कोरोना का कहर ढाया है। दूसरी तरफ एक से एक दिग्गज दुनिया को अलविदा कह रहे है। ऋषि मुनियों के इस देश को किसका श्राप लग गया है। संत को डंडे से पीटकर मार रहे हो। दिल्ली के दंगे में सीधे साधे लोगों को चाकुओं से गोध रहे हो। आखिर वर्ष 2020 में ये क्या हो रहा है। अब तो संभल जाओ। ये वक्त है प्रकृति से प्रायश्चित करने का। लौटिए भारतीय संस्कृति, संस्कार व परंपरा की तरफ। उन सब का आदर कीजिये जिसे हमारे शास्त्रों ने सिखाया है। फिलहाल ऋषि कपूर का जाना मुम्बई के एक फ़िल्म संस्कार का खत्म होना है।