
पटना। द न्यूज़। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके साथ उनकी माता और पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। संजय जायसवाल के पीए अखिलेश की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि अखिलेश ने हमेशा एन 95 मास्क पहने रखा। लिहाजा मास्क कोरोना बचाव का मुख्य कारक है। हालाकिं कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद जायसवाल पार्टी का काम बखूबी से कर रहे हैं। कार्यक्रताओं से वर्चुअल रैली भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में 110 नेता व कार्यकर्ता कोरोना की जांच कराए थे जिसमें 24 पॉजिटिव आये। कल संजय जायसवाल ने जांच कराई और उनकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।