अब गिरिराज के शब्दबाण से घायल हुए नीतीश। भाजपा ने भी गिरिराज के बयान से किया तौबा

पटना। द न्यूज़। पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी एपिसोड के बाद अब नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अधिकारियों की पिटाई संबंधी बयान से ठेस पहुंची है। नीतीश ने साफ कहा कि पिटाई संबंधी बयान न्यायोचित है क्या? उधर भाजपा ने भी गिरिराज के बयान से तौबा किया है।

ज्ञात हो कि कल बेगूसराय में आयोजित कार्यकर्म में  गिरिराज सिंह ने कहा कि जब अधिकारी सही से काम नहीं करे तो उसे  पिटाई करनी चाहिए। गिरिराज के इस बयान पर भाजपा ने भी पल्ला झाड़ लिया है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पिटाई संबंधी बयान के बारे में गिरिराज से ही पूछिये। ज्ञात हो कि हाल ही में पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने एक सरकारी कार्यक्रम के उद्घाटन में खुद न जाकर अपने भाई को भेज दिया। उनके भाई संतोष साहनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन भी कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा। सदन में उठा। नीतीश कुमार भी इस घटना से व्यथित हुए। अंत मे मुकेश ने माफी मांगकर मामले को शांत किया।