भाजपा पूरे फॉर्म में। सुशील मोदी अकेले नीतीश को देख लेने के मूड में

पटना। द न्यूज़। सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा आक्रामक हो गयी है और इसके सभी नेता नीतीश को चुनौती देने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेट सुशील कुमार मोदी ने मोर्चा संभालते हुए बारी बारी से नीतीश समेत जदयू के नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा यह बात हजम नहीं होगी कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी बचाने के लिए फिर लालू प्रसाद की शरण में गए।
जद-यू न तो राजद- कांग्रेस जैसा वंशवादी है, न भाजपा की तरह संगठन आधारित।
नीतीश कुमार के बाद इसका कोई भविष्य नहीं। यह पार्टी राजद में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि निजी महत्वाकांक्षा के लिए जनादेश से विश्वासघात पर पर्दा डालने के लिए नीतीश कुमार बेमतलब की बातें कहने लगे।
भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है, किसी को तोड़ती नहीं। जद-यू में नीतीश कुमार की इच्छा के विपरीत कुछ नहीं होता।
आरसीपी सिंह अगर उनकी इच्छा के विपरीत केंद्रीय मंत्री बने, तो 13 महीनों तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
उनकी सदस्यता समाप्त क्यों नहीं की गई? मोदी ने कटाक्ष करते लालन सिंह पर एक कविता लिखी है। उन्हीने कहा, ललन सिंह की आरसीपी सिंह से
गोतनी जैसी डाह है।