नीतीश की नई कैबिनेट। कौन जीता व कौन ठगा गया। पासा किसके हांथ

पटना। द न्यूज़। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नयी टीम गठित कर ली है। फिलहाल नीतीश समेत बिहार सरकार में 33 मंत्री शपथ ले लिए हैं। यदि पूरा मंत्रिमंडल देखें तो नीतीश ने जो चाहा वही हुआ। सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन सब अपने पास रखकर यह दिखा दिया कि सत्ता की कुंजी नीतीश के पास ही है। बिंदुवार प्रश्न करने की हैसियत नीतीश के पास ही है। राजद के भाइयों! आएं बाएं करोगे तो फिर कटघरे में खड़े किए जाओगे। फिर बिंदुवार प्रश्न का जवाब दोगे और नहीं दिए तो फिर….. अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

1.नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री: सामान्य प्रशासन, गृह, निगरानी निर्वाचन व वैसे सभी विभाग जो आवंटित नहीं है2.तेजस्वी प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री: स्वास्थ्य, पथ निर्माण3.विजय कुमार चौधरी : वित्त, वाणिज्य एवं संसदीय कार्य4.. बिजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग

  1. संजय कुमार झा : जल संसाधन, सूचना व जन संपर्क विभाग
  2. श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास विभाग
  3. अशोक चौधरी : भवन निर्माण विभाग
  4. मदन सहनी : समाज कल्याण विभाग
  5. लेशी सिंह : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  6. शीला कुमारी : परिवहन विभाग
  7. सुनील कुमार : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  8. जयंत राज : लघु सिंचाई विभाग
  9. मो.जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

राजद कोटे के मंत्री और उनके विभाग

  1. आलोक कुमार मेहता : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  2. तेज प्रताप यादव : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  3. सुरेंद्र प्रसाद यादव : सहकारिता विभाग
  4. डा.रामानंद यादव : खान एवं भूतत्व विभाग
  5. कुमार सर्वजीत : पर्यटन विभाग
  6. ललित कुमार यादव : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
  7. समीर कुमार महासेठ : उद्योग विभाग
  8. चंद्रशेखर : शिक्षा विभाग
  9. अनिता देवी : पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  10. जितेंद्र कुमार राय : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  11. सुधाकर सिंह : कृषि विभाग
  12. कार्तिक कुमार : विधि विभाग
  13. शमीम अहमद : गन्ना उद्योग विभाग
  14. शाहनवाज : आपदा प्रबंधन विभाग
  15. सुरेंद्र राम : श्रम संसाधन विभाग
  16. मोहम्मद इसराईल मंसूरी : सूचना प्रावैधिकी विभाग
  17. मो. आफाक आलम ( कांग्रेस): मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
  18. मुरारी प्रसाद गौतम ( कांग्रेस) : पंचायती राज विभाग
  19. संतोष कुमार सुमन ( हम): अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
  20. सुमित कुमार सिंह ( निर्दलीय) : विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग