कांग्रेस उतरने लगी सड़कों पर। राहुल ने दिखाया अपना नया चेहरा

  नईदिल्ली। द न्यूज़। हाथरस में दलित लड़की के साथ जघन्य बलात्कार की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने पहली बार सड़कों पर उतरकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने अरसे बाद इसतरह का चेहरा दिखाया है। खासकर राहुल गांधी के आंदोलन का नया रूप सामने आया है। पुलिस की भभकी की चिंता न करते हुए राहुल गांधी ने जो पैदल यात्रा शुरू कर दी यह कांग्रेस के नए अंदाज का आगाज है। पूरा देश फिलहाल सशक्त विपक्ष की मांग कर रहा है। 

कांग्रेस के इसी तेवर का इंतजार लोगों को था। बीजेपी ने राहुल की छवि छुई मुई जैसे बनाने की कोशिश की थी। राहुल ने भाजपा के इस भ्रम को तोड़ दिया। कांग्रेस यदि ऐसे ही आंदोलन की तरफ चल पड़ी तो बीजेपी के नाक में दम पड़ जायेगा।

हाथरस घटना की राख अभी बुझी भी नहीं थी कि बलरामपुुुर  में  एक अलग बालात्कार की घटना हो गई।