हैवानियत की हद। पटना के निजी अस्पताल में कोरोना पीड़ित को रस्सी बांध बलात्कार की कोशिश! लाज भी लजाने लगी

पटना। द न्यूज़। अभी भागलपुर व पटना के एक निजी अस्पताल के खिलाफ महिला से छेड़खानी मामले में एफआईआर दर्ज हुआ ही था कि राजधानी में एक और शर्मसार घटना सामने आ गयी है। राजधानी के बेली रोड स्थित पत्थर को सोना बनाने वाले अस्पताल में एक 45 वर्षीय कोरोना पीड़ित महिला को रस्सी बांधकर बलात्कार की कोशिश संबंधी घटना सामने आई है । महिला की पुत्री आज सोमवार की सुबह अस्पताल गयी तो उसकी माता को रस्सी से बांधा गया था। पुत्री ने वीडियो बनाया। मा से सवाल किया, ये क्या हुआ। माता ने बताया कल उसके साथ घटना हुई। लड़की के वीडियो पर पूरे बिहार में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर बालात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने पर पता चलेगा किन्तु आरोप बलात्कार की मंशा का है।ज्ञात हो कि इसी अस्पताल में पीछले वर्षों पूर्व मंत्री श्याम रजक की पीठ दाग दी थी। बड़ी मुश्किल से रजक की जान बची। हाल ही में बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की मौत कोरोना से इसी अस्पताल में हुई थी। पूर्व शिक्षा मंत्री व जदयू विधायक मेवा लाल चौधरी की भी मौत इसी अस्पताल में हो गयी थी। इस अस्पताल की छवि चूषण पम्प की तरह बन गयी है। कई मामलों में ये मौत का कुंआ कहा जा रहा है।