पटना। द न्यूज़।बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात कर बिहार की विकासात्मक गतिविधियों की ताजा स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने मुलाकात के दौरान बिहार में चल रहे विकास कार्यों एवं राज्य की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बिहार के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि बिहार में राज्यमंत्रिपरिषद का विस्तार होना है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। तारकिशोर की एक साफ सुथरी सुलझी राजनीतिक छवि है। इसलिए पार्टी ने उनपर भरोसा कर बड़ी जिम्मेवारी है। मौजूदा राजनीति भी उनके लिए चुनौती है।