मिलावटियों को सियासत से ज्यादा विरासत की चिंता: रविशंकर
फतुहा में केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत
फतुहा। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि महा मिलावटी गठबंधन को सियासत से ज्यादा विरासत की चिंता सता रही है। जनता अब इन्हें विरासत सौपने वाली नही।
श्री प्रसाद जो पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं ने 11 अप्रैल को फतुहा दक्षिणी मंडल के लसगरीचक . सोतीचक. परसा , खरफर, बाली ,सदहपुरा ,जमनपुरा, उसफा ,सैदनपुर और मसाढ़ी में में जन संपर्क और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हर-हर मोदी घर-घर मोदी के जय कारे से इलाका गूंज उठा। अबकी बार फिर मोदी सरकार का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों ने श्री प्रसाद को आश्वस्त किया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने विकास का जितना काम किया उतना 55 वर्ष में कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया। इसलिए इलाके के लोग महागठबंधन और उसके उम्मीदवार को देखना तक नहीं चाहते। फतुहा और इसके आसपास के इलाके में चकाचक सड़क का निर्माण नमो सरकार की देन है,इसे इलाके की जनता नहीं भूल सकती।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, रामजी सिंह , लोजपा पूर्व प्रत्याशी फतुहा सत्येन्द्र सिंह , विश्वनाथ भगत , ध्रुव सिंह मुखिया, उदन सिंह,रामबाबू सिंह, सुरेन्द्र सिंह अरविंद सिंह
,गणेश यादव, शरवान दुबे, सुरेन्द्र सिंह, संजीव यादव,विजय यादव,चितरंजन कुमार भोली ,धरेंद्र सिंह चौहान,मृत्युंजय सिंह, चंद्रवंशी मुखिया गुड्डू सिंह ,ऋषि ऋषिकेश ,फतुहा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमित,रवि सिंह, मुन्ना जी , हिमांशु कुशवाहा आदि मौजूद थे |