पटना द न्यूज़। बिहार में चुनाव दस्तक देने वाला है। सभी प्रत्याशी अपने – अपने संभावित क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच गए हैं और जनता को अपने कार्यों से अवगत करा रहे हैं। ऐसे में पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने जनता के बीच अपने कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अपने नाम से Nitish App एप्प जारी कर दिया है। Nitish App की प्रबुद्ध वर्ग में खासी चर्चा हो रही है। साथ ही नीतीश मिश्रा ने एक वेबसाइट भी लांच किया है। इन दोनों प्लेटफार्म से उनके क्षेत्र में किये कार्यों की जानकारी मिल सकती है। पारदर्शी व्यवस्था का ये मिशाल है।
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नीतीश मिश्र ने कहा कि राजनीति को सेवा का साधन मानकर मैंने निरन्तर झंझारपुर के विकास हेतु प्रयास किया है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने जो भी विकास कार्य किए हैं उन्हें आप सबों के साथ वेबसाइट www.jhanjharpur.co.in के माध्यम से पारदर्शी तरीके से साझा करता रहा हूँ। इस वेबसाइट को आप सबों ने सराहा भी है और मेरे इस अभिनव प्रयोग को निरन्तर आप सबों का स्नेह भी मिलता रहा है।
इसी कड़ी में वर्तमान तकनीकी विकास एवं मोबाइल फ़ोन की व्यापकता को दृष्टिगत रखते हुए इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारियों एवं विवरणों को एक एप के रूप में उपलब्ध कराने का मैंने प्रयास किया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस एप के माध्यम से मेरे द्वारा कराये गए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करना और भी अधिक सहज हो जाएगा। साथ ही आप सब मुझसे इस एप के माध्यम से आसानी से जुड़े रह सकते हैं।
श्री मिश्रा ने आग्रह किया कि गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से Nitish Mishra एप को अपने फ़ोन में अवश्य डाउनलोड करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इस एप के विषय में जानकारी देकर उन्हें भी इस एप को डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करें।
इस एप को निम्न तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं-
1) अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक करें।
2) सबसे ऊपर सर्च ऑप्शन में जाकर Nitish Mishra टाइप करें।
3) सर्च के उपरांत Nitish Mishra एप पर क्लिक करें।
4) तत्पश्चात इंस्टाल ऑप्शन पर क्लिक करें।