नीतीश के कैप्टेंशिप को नड्डा की मुहर। 2024 तक कोई झंझट उठाना नहीं चाहती भाजपा

पटना ( द न्यूज़/ विद्रोही)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 नवम्बर को पटना आये। भाजपा नेताओं से मैराथन बैठकें की और देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। संदेश दिया कि बिहार में भाजपा नीतीश को आगे कर ही प्रदेश की चुनाव लड़ेगी। खास है कि भाजपा के अन्दर नीतीश विरोधी नेताओं से भी नड्डा अलग रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह मंच पर कहीं दिखाई नहीं दिए।

मुख्य आयोजन स्थल बापू सभागार में कुछ नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की अपने बलबुते की सरकार बनने की इच्छा जाहिर बही की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने मंच से कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र की आन्तिम इच्छा थी कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण सरकार बने। लेकिन नड्डा ने अपने भाषण सीधे कुछ ऐसा नहीं कहा कि नीतीश विरोधी नेताओं को हवा मीले।

जेपी नड्डा के स्वागत में प्रदेश भाजपा नेताओं ने दिन रात एक कर दी। बैनर पोस्टर से राजधानी को पाट दिया गया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था। प्रदेश के भाजपा के सभी सांसदों ने नड्डा केओ पलकों पर बिठाया। सभी आने समर्थको के साथ ढोल नगारे व जुलूस के साथ पहुंचे। भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बापू सभागार पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत का अद्भुत नजारा पेश किया।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मऔजूद नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की। कहा, इस सरकार ने बिहार की तसवीर बदल दी है।

अब स्पष्ट ही गया है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *