महागठबंधन के साथ अब वामदल भी करेंगें कदमताल। 13 को नीतीश सरकार के खिलाफ हर जिले में प्रदर्शन

पटना ( द न्यूज़)। पिछले लोकसाभ चुनाव में कन्हैया को कंधे पर बिठाने से चूक गया महागठबंधन अगले विधानसभा चुनाव को दएखते हुए वामदलों को अपने साथ खींच लाया है। अब दोनों मिलकर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने वाम दलों को अपने साथ लाने में अहम भूमिका निभाई है। श्री कुशवाहा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, राजद के पूर्व सांसद अर्जुन राय, भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह व माकपा के केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार मिश्र भी मौजूद थे।