भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,लालू के लड़के 10 लाख नौकरी क्या देंगें, नौकरी तो छीन ली, राजद शासन में बिहार से कर गए 20 लाख पलायन

पटना। द न्यूज़। लौहपुरुष और देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बुद्धिजीवी समागम का आयोजन किया गया। बुद्धिजीवी समागम में मुख्य वक्ता के रुप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख,राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवााल तथा बुद्धिजीवी समाज के लोग शामिल हुए।


सभी नेताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दीप प्रजवल्लित करते हुए भारत की एकता, अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लौह पुरुष आधुनिक भारत के निर्माता थे। सरदार पटेल ने मधुर भाषी थे और सख्त भी थे, वो समझाना भी जानते थे और नहीं समझने वालों को भी समझाना जानते थे ये उनकी खूबी थी। भारत के राष्ट्रवाद में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक रखने की ज़िम्मेदारी उन्हें मिली थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 560 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण किया। भक्ति और शक्ति दोनों के साथ उन्होंने सभी रियासतों को भारत के नक्शे में शामिल किया। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और 35ए लागू करना एक राजनीतिक साजिश थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने धारा-370 को धाराशाही कर दिया और जो एक समस्या रह गई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म करते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एकीकृत कर दिया। अब हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि हमारे देश में एक निशान, एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान है। सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे लेकिन कांग्रेस ने उनको वो सम्मान नहीं दिया जिसके वे हक़दार थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात में उनकी मूर्ति लगाकर लौह पुरुष को सम्मान दिया।
विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के राज में बिहार पिछड़ गया लेकिन पिछले 15 सालों में बिहार की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने कहा कि लालू के लड़के 10 लाख नौकरी देंगेे, नौकरी तो छीन ली है। उनके शासन मेंे 20 लाख लोग पाालायन कर गए। बिहार मेंे तेजी से विकास हो रहा है। अब बिहार में 11 नए मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, गंगा, सोन नदियों पर पुल बनाए गए हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। राजद-कांग्रेस-माले का गठबंधन बिहार को पीछे ले जाने वाला है जबकि भाजपा, जदयू, वीआईपी तथा हम का गठबंधन को आगे ले जाने वाला गठबंधन है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से एनडीए को जिताने की अपील की।