नड्डा आये, देखे और सभी का दिल जीत कर चले गए। रणनीति व भाषण में शाह को भी पीछे छोड़े

पटना ( द न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आये और अपनी इस एक दिन की यात्रा में अगले 8 महीने का कार्य करके चले गए। प्रदेश में 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव होगा। इस 8 महीने में प्रदेश भाजपा को क्या करना है, किन मुद्दों पर विपक्ष को घेरना है, कार्यकर्ता कैसे मजबूत होंगे, पार्टी कैसे मजबूत होगी, एनडीए की जीत कैसे होगी सारे मंत्र देकर चले गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपना ओजस्वी भाषण देकर नरेंद्र मोदी के सिपाही बनने में शाह को पीछे छोड़ दिया।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार इस बार दो सीट चाहते हैं। ऐसे में भाजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। बिहार में पार्टी के कार्यो को देखते हुए आरके सिन्हा की दावेदारी जायज दिखाई दे रही है।नड्डा ने राज्यसभा चुनाव के लिए भी मंत्रणा की। आरके सिन्हा को दोबारा राज्यसभा भेजने पर विचार हो रहा है। शीर्ष नेताओं का कहना है कि पिछले लोकसभा में उन्हें उम्मीदवार न बनाये जाने की भरपाई की जयेगी। लेकिन उनके खिलाफ में भी कई नेता हैं। देवेश कुमार का भी नाम चल रहा है। संजय मयूख भी दौड़ में है। इन दोनों में से किसी एक को तभी राज्यसभा भेजा जा सकता है जब नीतीश कुमार की मेहरबानी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हवाई अड्डे पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया

नड्डा ने प्रदेश की कोर कमिटी के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाई।