पटना। द न्यूज़। मुंगेर एवं बेगुसराय को जोड़ने वाली (मुंगेर ब्रिज) सड़क सह रेल पुल का लोकार्पण दिनांक 11 फरवरी, 2022 को मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा बिहार के नागरिकों को समर्पित की जायेगी। इसकी जानकारी पथ निर्माण मंत्री बिहार नितिन नवीन के द्वारा दी गई।
इस पुल के निर्माण का निर्णय उस समय लिया गया जब उस कालखण्ड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत सरकार में रेल मंत्री थे और इस पुल का शिलान्याश तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा 2003 में किया गया था। यह पुल मुंगेर और बेगुसराय को जोड्नेवाली है तथा इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे शीघ्र हीं आवागमन के लिए जनता को समर्पित किया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था तभी टोपो लैंड के मुआबजा की राशि के भुगतान के कारण यह परियोजना धीमी हो गई। राज्य सरकार द्वारा अक्टुबर, 2021 में विशेष पैकेज के द्वारा मुआवजे की कुल राशि 57 करोड़ की राशि भुगतान की स्वीकृति प्राप्त होते हीं इस रेल सह सड्क पुल के निर्माण की जारी बाधायें दूर हो गई। इस पुल के एप्रोच बनाने के लिये रू० 57 करोड् रूपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई।
नवीन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण में टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के निर्णय के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा शेष बचे कार्य को निश्चित समय में पूरा किया गया। नवीन ने बताया कि अब मुंगेर से बेगुसराय जाना आसान होगा तथा यह एन०एच०-31 से मिलेगी। वर्तमान में राजेन्द्र सेतु को भारी वाहनों के लिये बंद किया गया है, जिसके कारण वाहनों को मुंगेर से बेगुसराय जाने के लिए भागलपुर से नवगछिया होते हुए जाना पड़ रहा था। इस पुल से आवागमन चालु होने से विक्रमशीला सेतु पद दबाव कम होगा। जो अभी अत्यधिक वाहनों के परिचालन के दबाव से जुझ रहा है।
इन सब के अतिरिक्त बेगुसराय से देवघर तक की सीधी सम्पर्कता भी स्थापित हो जायेगी।