
पटना ( द न्यूज़)। पूरे बिहार में आज महाशिव रात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय आज अलग अंदाज में दिखे। वह शिव के प्रिय सवारी बैल/ बसहा बैल की सवारी किये। खुद भक्त जनों के बीच हाजीपुर पहुंचकर बैल गाड़ी हांकते नजर आए। दरअसल नित्यानंद राय रथ के सारथी की भूमिका में थे।ज्ञात हो कि राजधानी में पिछले एक सप्ताह से विधायक डॉ संजीव चौरसिया महाशिव रात्रि पर्व की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही महाशिव रात्रि की शोभा यात्रा निकाली। आज उन्होंने महाशिव रात्रि पर्व भी धूम धाम से मनाई। गोला रोड मंदिर में शिव बारात निकली।
