प्रशांत किशोर ने सलीके से नीतीश को घेरा। कहा गांधी और गोडसे दोनों साथ साथ नहीं खड़े हो सकते। सशक्त नेतृत्व से ही बदलेगा बिहार

PK addressing press conference

पटना ( द न्यूज़)। जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर ने आज सलीके से नीतीश कुमार को घेरा। नीतीश को पिता तुल्य बताया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि नीतीश पहले से काफी बदल गए हैं। 2014 के नीतीश और अब के नीतीश में जमीन आसमान का अंतर है। 2914 के दो सांसदों वाले धूल धूसरित नीतीश आज के नीतीश से अच्छे थे। नीतीश काफी दवाब में हैं। पिछलग्गू राजनीति उनकी फेहरिश्त हो गयी है। पीके ने कहा नीतीश बार बार अपनी सरकार की तुलना लालू शासन से करते है। ऐसा कबतक चलेगा। नीतीश को बताना चाहिए कि वह अगले 10 वर्षों तक बिहार के लिए क्या करेंगे। पीके ने कहा कि बिहार वर्ष 2005 में जहां था एआहों पर है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार 22 वें पादन पर तब था और आज भी है। पिछड़े राज्य की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। बिहार को अगले 10 वर्षों में टॉप 10 राज्यों में लाने के लिए सशक्त राजनीतिक नेतृत्व की जरूरत है। तभी बिहार का असली विकास होगा। पीके ने कहा मार्च तक 10 लाख युवाओं को साथ जोड़ने है। अगके 100 दिनों में बिहार के लिए नए कार्यक्रम तय करेंगे। अमित शाह के कहने पर जदयू में शामिल करने मसले पर पीके ने साफ कहा कि झूठ का सहारा लिया जा रहा है। पीके ने कहा बात बिहार की मुद्दे को लेकर अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *