दिल्ली में जदयू ने किया अपना सीना चौड़ा। कहा, अब नगर निगम चुनाव से लेकर सभी चुनाव लड़ेंगे। आरसीपी ने दिया सीधा संदेश!

पटना। द न्यूज़। आखिरकार नीतीश सरकार का मंत्रिमंण्डल विस्तार जनवरी महीने में नहीं हो सका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंण्डल विस्तार न होने की वजह यह बताया था कि भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। किंतु सूत्रों के मुताबिक भाजपा द्वारा प्रस्ताव दिए जाने पर अब सीएम सचिवालय से संभावित मंत्रियों के संसोधित नाम मांगे जा रहे हैं, जो भाजपा को मंजूर नहीं है। इन तरह मंत्रिमंडल विस्तार में विलंब हो रहा है। उधर आज दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने तेवर दिखाए हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी.सिंह ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड दिल्ली के नगर निगम और उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनावो में पूरा दमखम दिखाएगी और दिल्ली फतह की ओर कदम बढ़ाएगी |
जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश की ओर से आयोजित अपने अभिनन्दन समारोह में पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया के साथ ही दूसरे प्रचार प्रसार माध्यमों का पूरा इस्तेमाल करें जिससे पार्टी और इसके कार्यक्रमों के बारे में लोगों को पता चल सके |
आर. सी. पी. सिंह ने कहा कि देश में कई ऐसी पार्टियाँ हैं जो काम के नाम पर कुछ नहीं करती हैं, पर प्रचार और प्रसार की वदौलत सत्ता में आ जाती हैं | दिल्ली में आम आदमी पार्टी इसका जीता जागता उदाहरण है |उन्होंने कहा कि इसकी जगह जनता दल यूनाइटेड ने जो काम बिहार में किया है और कोरोना काल के दौरान जो काम दिल्ली में किया, उसका कहीं कोई मुकाबला नहीं था | पर हमारे कामों को लोगों के बीच प्रचारित नहीं किया गया और उसका भी श्रेय दूसरे दलों ने ले लिया |
बिहार में सड़क, बिजली-पानी, पेंशन, लड़कियों को साइकिल देने जैसे अनेक काम किये, पर लोगों को बताया नहीं | परिणाम हुआ की इसका श्रेय भी दूसरे दल वाले ले गए | ऐसे में जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में बताएं जिससे लोग पार्टी से जुड़ें और चुनावों में हमें उसका लाभ मिले |

फाइल फोटो

श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में संभावनाए अपार हैं । हम उसको परिणाम में तब्दील कर सकें तो हम यहाँ बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे | हमारी पहचान बेहतर है, क्योंकि हमारे पास बेहतर नेतृत्व है, बेदाग़ पार्टी और नेतृत्व के साथ ही नेताओं की विरासत और जनहित में किये गए कार्यों की थांती है | जैसी पहचान हमारे दल की है, वैसी किसी और दल की नहीं है |पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के भीतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लगातार चलाने पर जोर दिया और कहा कि जदयू एक ऐसी पार्टी है जिसमे वंशवाद नहीं है | बाकी दलों में तो पार्टी के अध्यक्ष पद से लेकर दूसरे पद भी वंशवादियों के लिए रिजर्व है, पर जदयू में ऐसा नहीं है | पार्टी अध्यक्ष ने इस अवसर पर कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया |
पार्टी के महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रभारी संजय झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली में अनेक ऐसे कार्य किये जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ा है |
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों के लिए सुझाव भी मांगे और लगातार दिल्ली में पार्टी गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया |