पटना साहिब से आरके सिन्हा भाजपा की पहली पसंद

आरके सिन्हा लड़ेंगें पटना साहिब से चुनाव 

बिहार की हाई प्रोफाइल सीट पटना साहिब से भाजपा की पहली पसंद के रूप में पार्टी नेता आरके सिन्हा उभरकर सामने आए हैं। बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को पटखनी देने के लिए भाजपा ने प्रदेश के चर्चित तथा कायस्थ समाज के सशक्त नेता आरके सिंह पर दांव खेलने का मन बनाया है।

दरअसल पार्टी के कुछ रणनीतिकारों के इशारे पर आरके सिन्हा के पुत्र व भाजपा के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इस क्षेत्र में काफी सक्रियता दिखाई थी। गरीबों के बीच जाकर ऋतुराज ने इस हाड़ कंपाती ठंड में कई बार कंबल बांटे। उनके कार्यों को देखते हुए जनता उनको स्वीकार भी कर चुकी थी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेवारी दे दी। उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए गठित राष्ट्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया दिया गया। इसी तरह विधायक नितिन नवीन ने भी इस सीट के लिए दावा ठोका था किंतु पार्टी ने उन्हें सिक्किम का प्रभारी बना कर भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मंत्रणा के लिए प्रधानमंत्री चुनाव के समय अपने पास रखना चाहते हैं। ऐसे में स्पष्ट है प्रधानमंत्री व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संघ के करीबी आरके सिन्हा पर दांव खेलने का मन बना लिए हैं। शत्रुघ्न को शिकस्त देने के लिए भाजपा के पास आरके सिन्हा के सिवा कोई विकल्प भी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी पसंद आरके सिन्हा ही बताये जा रहे हैं.