उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज अपना 1 पोलो रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया। उन्हें यह बंगला वर्ष 2005 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अलॉट हुआ था। उन्हें आधिकारिक तौर पर उस बंगले को अलॉट किया गया है जिसमे फिलहाल पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रह रहे हैं। तेजस्वी ने कोर्ट में जाकर आवास खाली न करने का पेंच फंसा दिया था। अब तेजस्वी को दो बार कोर्ट से हार मिली है। अब उन्हें अपना आवास खाली करना होगा।