तो सुशील मोदी केंद्र में बनेगें मंत्री! पार्टी भेज रही है राज्यसभा

पटना। द न्यूज़। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के केंद्र में मंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। दरअसल इस बार राज्यसरकर में मंत्री बनने से चूक गए सुशील कुमार मोदी अब राज्यसभा जायेंगें। भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील कुमार मोदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

सुशील मोदी को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दी बधाई
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी राज्यसभा उपचुनाव 2020 हेतु राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राज्यसभा सदस्य के लिए सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। साथ ही, उन्होंने श्री सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनकी उम्मीदवारी पार्टी एवं सरकार के स्तर पर उनके अहर्निश सेवा का सकारात्मक प्रतिफल है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मोोदी जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामविलास पासवान के हाल ही में निधन होने के पश्चात् राज्यसभा का वह स्थान रिक्त हो गया था, जिसके लिए श्री सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है, जिनका कार्यकाल आगामी 2024 तक रहेगा।