पटना ( द न्यूज़)। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विशेष राज्य का दर्जा मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जा के लिए पटना से दिल्ली तक अधिकार रैली करने वाले नीतीश जी स्पेशल स्टेटस पर अब मुँह क्यों नहीं खोल रहे है?
तेजस्वी ने कहा, क्या कुर्सी के लिए इतना गिरना ठीक है? केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है फिर किसने बिहार के वाजिब हक़ को रोका हुआ है।
श्री यादव ने ग्राफ बनाकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को 39 MP देने के बाद भी बिहार का हक़-अधिकार खाने वाले लोग डबल इंजन के डबल स्टैंडर्ड वाले स्वार्थी और ढोंगी लोग जवाब दें। नीचे देखिये किस तरह तेजस्वी ने ग्राफ बनाया है।
📂 Bihar
└📁 Chief Minister
└📁 Nitish Kumar
└📁 AntarAatma
└⚠ This folder is empty.