पटना। चुनाव मैदान में निर्दलीय कूदने की चेतावनी देने वाले सीटिंग संसद संतीश चंद्र दूबे और विधान पार्षद सचिदानंद राय को भाजपा ने मना लिया है। पार्टी इन्हें राज्यसभा व विधानपरिषद में स्थान दे सकती है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने 19 अप्रैल को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर दोनों की नाराजगी दूर होने का एलान किया। इस मौके पर सेतु का काम करनेवाले डॉ सीपी ठाकुर और विधान पार्षद डॉ संजय मयूख भी मौजूद थे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि जो कुछ कमी रह गयी है उसे दूर कर लिया जाएगा। संतीश दूबे और सचिदानंद की मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करायी गयी थी, जिसके बात सारा ममक अनुकूल हुआ है। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, निखिल आनंद, राकेश तिवारी व अन्य नेता भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि पार्टी को अभी अपने कई असंतुष्ट नेताओं की साथ लेना है।