पूरी भाजपा रोई! नेताओं ने नम आंखों से दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

पटना ( द न्यूज़)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि विभाग मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित बिहार भाजपा के नेताओं ने सुषमा स्वराज को नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भाजपा कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी के निधन पर उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री राय ने शोक संतप्त उनके परिजनो से मिलकर दुख साझा किया और ढाढ़स बंधाया।

श्री राय ने श्रद्धेय सुषमा जी के निधन पर अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि- “पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन देश की राजनीति में पैदा हुए उस शून्य की तरह है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। महान वक्ता, कुशल प्रशासक व लोकप्रिय जननेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि। सुषमा जी एक सहज स्वभाव एवं सद्गुणों से परिपूर्ण एक मातृत्व भाव वाली नेता थीं जिनके सानिध्य में एक समूची पीढ़ी को भाजपा में पलने- बढ़ने का मौका मिला है। युवा पीढ़ी को हमेशा उत्साहित व प्रेरित करने वाली अभिभावक तुल्य रहीं सुषमा स्वराज जी के निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, वह अपूरणीय है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सदैव लोगों के स्मृति पटल पर अमिट रहेगा। हृदय से विनम्र श्रद्धांजलि”।

श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर समस्त भाजपा नेता व कार्यकर्ता शोकाकुल रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले भाजपा नेताओं में भाजपा के प्रदेश संगठन महामन्त्री नागेन्द्रजी, सह संगठन महामंत्री शिवनरायण जी, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, नीतीश मिश्र, सम्राट चौधरी, शिवेश राम, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, श्यामा सिंह, निवेदिता सिंह और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह,राधामोहन शर्मा, सुशील चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री अभय गिरि, प्रदेश मंत्री अनिल सिंह (विधायक), जगन्नाथ ठाकुर, प्रवीण तांती, अमृता भूषण,पिंकी कुशवाहा, यूपी विश्वकर्मा, रुप नारायण मेहता, प्रदेश सच्ची ऋतुराज सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ.(प्रो.) नवल किशोर यादव, राजीव रंजन, संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, अजीत चौधरी, डॉ निखिल आनंद, अज़फर शम्सी, सुरेश रूंगटा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुबोध पासवान व उपाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतिन नवीन, मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राजीव रंजन, प्रवीण रॉय, राकेश सिंह, सनोज यादव आदि अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *