भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार भाजपा सांसदों व पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की:…..
नई दिल्ली/ पटना ( द न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ देशभर के सभी प्रदेश के पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, सांसदों- विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
इस बैठक में बिहार भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारियों ने शिरकत की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 25 सितम्बर को दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती सभी शक्ति केन्द्रों पर मनाने की बात की।
इसके अलावा धारा 370 को लेकर जन जागरण अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। संवाद के दौरान महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक जन जागरुकता पदयात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया जिसके अंतर्गत सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी इस एक महीने के अंतराल में 15 दिनों तक 5से10 किलोमीटर की यात्रा प्रतिदिन करेंगे। इसके लिये सभी विधानसभा, लोकसभा व जिला क्षेत्र में यात्रा प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाये जाएंगे।