बिहार विधानसभा में ‘फूहड़ नजारा’ सदन से लेकर सड़क तक बवाल

पटना। द न्यूज़। बिहार विधानसभा और उसके परिसर में आज अभूतपूर्व घटना हुई। सड़क पर तांडव हुआ। पूरा देश शर्मसार हुआ। विवादित पुलिस विधेयक के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद समेत सभी विरोधी दलों ने जमकर विरोध किया। बिल की कॉपियां फाड़ी। रिपोर्टर टेबल पर चढ़ गए। विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर के सामने धरने पर बैठ गए। उधर सरकार की तरफ से भी दमनकारी नीति अपनायी गयी। विधायकों को उठाकर फेंका गया। मार्शल ने खूब धकियाया। स्टाफ ने हांथ साफ किया।

कई विधायक पिटे गए। सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित की गई। विपक्षी दलों के तमाम विरोध के बावजूद सरकार ने बिहार विशेष सशत्र पुलिस विधेयक वको विधान सभा से पारित कर लिया। विरोधी दल छटपटाते रहे। विवादित बिल की सबसे बड़ी खामी यह गिनाई जा रही है कि बिना वारंट अब किसी की गिरफ्तारी हो सकती है।

उधर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ काजी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव पर निकले। उनके सड़क पर निकलने के पहले राजद विधायक सदन में बिल की कॉपी फाड़ चुके थे। इधर सड़क पर राजद समर्थकों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। मारपीट हुई। तेजप्रताप व तेजस्वी ने गिरफ्तारी दी। कुल मिलाकर आज राजधानी में बवाल का दिन था।