चुनावी भाषण का बुखार उतरा। भारत की अर्थव्यवस्था दो सीढ़ी नीचे गिरी। ब्रिटेन व फ्रांस ने पछाड़ा

नई दिल्ली ( द न्यूज़)। भारत की अर्थव्यवस्था को फिर से तेजी लाने की जरूरत है। इसी वर्ष अप्रैल -मई के महीने चुनावी भाषणों में भाजपा के नेता व प्रवक्ता यह कहकर नहीं थकते कि भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन व फ्रांस को पछाड़कर 5 वें पदान पर आ गया है। किंतु हालिया रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था 7 वें नंबर पर आ गयी है।

फिलहाल विश्व अर्थव्यवस्था में अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन व फ्रांस के बाद भारत का स्थान आ गया है। तीन महीने पहले तक ब्रिटेन व फ्रांस भारत से नीचे था।

वर्ष 2017 में भारत की अर्थव्यवस्था 2.65 करोड़ डॉलर की थी जबकि ब्रिटेन 2.64 तथा फ्रांस 2.59 लाख करोड़ डॉलर की थी। लेकिन एक वर्ष बाद वर्ष 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था 2. 73 लाख करोड़ डॉलर तक आ गयी जबकि ब्रिटेन 2.82 तथा फ्रांस 2.78 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। यह सब डॉलर की मजबूती के कारण हुआ।