तो ये कानून का राज है? पूछता है भारत। गोली मारकर पुलिस संरक्षण के बीच माफिया अतिक अहमद की हत्या

पटना। द न्यूज़। मेडिकल कराने के लिए लाये जा रहे माफिया अतिक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गयी। ये हत्या तब हुयी जब चारों तरफ से उसे पुलिस की सुरक्षा मिली हुयी थी। लेकिन सुरक्षा के घेरे को तोड़ते हुए तीन सरफिरे ने तावड़तोड़ गोलियां बरसकार दोनों की हत्या कर दी। अब इसके लिए किसे जिम्मेदार माना जाये। क्या यूपी में यही कानून राज है। अब तक तो इनकाउंटर की खबरें होती थी अब कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी और जय श्री राम के नारे लगाए गये। अतिक अहमद माफिया था। उसे फांसी दे दी जाती किन्तु इस तरह उसकी हत्या क्या कानून राज दर्शाता है। यह एक बड़ा सवाल है। जब् ऐसे सवाल उठेंगे तो कहीं उसपर देशद्रोही का लांछान न लगा दिया जाये।