आखिर भूमिहारों के हांथ 14 में तीन उच्च पद आ गयी

पटना। द न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से भाजपा के वोट बैंक भूमिहार समुदाय ने एक स्ट्रांग सन्देश दिया कि वे लोग पार्टी से नाराज हैं। पूरे चुनाव में इसकी चर्चा रही। भूमिहार नेताओं ने एक रणनीति के तहत भाजपा के उच्च प्रबंधन तक बात पहुंचाई। अब जब चुनाव परिणाम निकला तो सबसे अधिक फायदा भूमिहार वर्ग के नेताओं को मिला जबकि प्रदेश में इनकी संख्या यादव, दलित, ब्राह्मण, राजपूत से बहुत कम है। लेकिन हुनर के बदौलत विधानसभा अध्यक्ष समेत 14 मंत्रियों में 3 भूमिहार समुदाय के लोग ले गए। विजय कुमार सिन्हा ( विधानसभा अध्यक्ष), विजय कुमार चौधरी ( ग्रामीण विकास मंत्री) और जीवेश मिश्र ( श्रम संसाधन मंत्री) तीनों भूमिहार समुदाय से हैं। सवर्णो में ब्राह्मणों की सबसे अधिक संख्या है पर मौन के कारण हमेशा हासिये पर रहे।

फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में एक कुर्मी, एक वैश्य, तीन दलित, एक ब्राह्मण, एक यादव, एक राजपूत, एक निषाद और एक महतो और दो भूमिहार शामिल है। भाजपा, जदयू और हम से एक एक दलित मंत्री हैं।